रोपड़ में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक से जा रहा था, बिहार के मधुबनी का रहने वाला

रोपड़ में नांगल हाईवे पर गांव मलिकपुर के पास एक ओवरब्रिज पर बीती रात सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सत्यम सिंह की मौत हो गई। उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक सत्यम सिंह अपनी बाइक पर रोपड़ की ओर आ रहा था। मलिकपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक राहगीर ने बाइक के नंबर से पहचान कर उसके मामा मनोज कुमार सिंह को सूचना दी। मनोज कुमार सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सत्यम को एक निजी वाहन से रोपड़ के सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। बिहार के मधुबनी का रहने वाला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम सिंह पुत्र इंद्र कुमार मूल रूप से मधुबनी, बिहार के लदनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह वर्तमान में गुरु गोविंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के पास बनी लेबर कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सदर पुलिस के जांच अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मृतक के मामा मनोज कुमार सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल रूपनगर में सत्यम के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *