रोपड़ में हिमाचल-पंजाब को जोड़ने वाला पुल खतरे में:भारी बारिश से नींव कमजोर, पिलरों को नुकसान; निर्माण सामग्री बही

रोपड़ में कीरतपुर साहिब–कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित एक पुल को भारी बारिश के कारण गंभीर क्षति हुई है। गांव मस्येवाला और देहणी के बीच खड्ड पर बने इस पुल के पिलरों और नींव को तेज पानी के बहाव से काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही, पुल से सटी क्रेट वॉल भी टूट गई है। लोगों ने कहा कि कभी पुल गिर सकता है। बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चेयरमैन मान सिंह धिमान, जो मस्येवाला के निवासी हैं, ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्होंने नेशनल हाईवे अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचित किया था, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। धिमान ने पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेहरू चौक कीरतपुर से फोर लेन के काम के दौरान लगभग तीन साल पहले बने इस पुल की नींव का इतनी जल्दी कमजोर होना गंभीर चिंता का विषय है। पिलरों के पास कटाव हुआ-अधिकारी
धिमान ने प्रशासन से तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की अपील की, ताकि पुल को और ज्यादा क्षति से बचाया जा सके और प्रतिदिन गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस बीच, सड़क निर्माण कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि वे हाल ही में कंपनी में शामिल हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भारी बारिश के कारण पुल के पिलरों के पास कटाव हुआ है और उनका कुछ निर्माण सामग्री भी बह गई है। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पानी का स्तर कम होने के बाद मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *