रोलिंग ब्लॉक के कारण 7 दिसंबर तक 3 ट्रेनें प्रभावित

बोकारो | दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों ने आवश्यक रख-रखाव कार्य के लिए एक दिसंबर से 7 दिसंबर तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया है। इसके तहत ट्रेन झारग्राम-धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस 1 से 5 दिसंबर तक बोकारो में समाप्त होगी और वहीं से प्रारंभ भी होगी। इस दौरान यह ट्रेन बोकारो-धनबाद बोकारो के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन वर्धमान-हटिया वर्धमान मेमू 1 से 6 दिसंबर तक गोमो में समाप्त होगी और वहीं से यह प्रारंभ भी होगी। इस दौरान गोमो-हटिया गोमो के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी। ट्रेन आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 1, 4 व 6 दिसंबर को आवश्यकता अनुसार चंद्रपुरा से राजाबेड़ा के बीच आधे घंटे के लिए नियंत्रित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *