रोहड़ा-घोड़ा, तांगा रिक्शा यूनियन ने लेबर डे पर जताया रोष

अमृतसर| रोहड़ा-घोड़ा, तांगा रिक्शा यूनियन के प्रधान बाबा गुरमुख सिंह ने जहाजगढ़ में मजदूरों का इकट्ठ करते हुए कहा कि 1 मई (लेबर डे) किस बात की छुट्टी भारत मना रहा है। लेबर डे यूरोप की कंट्री के मजदूरों के लिए है। क्योंकि वहां के मजदूर खुशहाल है। भारत में तो 1 मई को सरकारी छुट्टी घोषित है। लेकिन मजदूर तो आज के दिन भी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा है। उसके लिए आज की छुट्टी के क्या मायने है। सभी सरकारी दायरों की आज की छुट्टी की एक दिन की सैलरी सरकार को लेबर के खातो में डालनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *