रोहतक पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता:शुक्ला बोले-खुद जमानत पर, किस मुंह से लगाए भ्रष्टाचार के आरोप; बिहार में भी बनेगी BJP की सरकार

रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘मंगल कमल’ पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस को निशाने पर लिया। प्रेम शुक्ला ने कहा कि जो खुद 420 के मामलों में जमानत पर हैं, वो कैसे भ्रष्टाचार के आरोप लगा सकते हैं। खुद के घोटालों को याद करना चाहिए। प्रेम शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी और उनके कई नेता 420 के मामलों में जमानत पर हैं। खुद जमानत पर घूम रहे, दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे, उनकी बात करना ही गलत है। आज प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के किसी नेता पर भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं हैं। कांग्रेस के शोषण से दिलाई मुक्ति
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो 27 प्रतिशत वेट लगाकर लोगों का शोषण करने का काम किया, भाजपा ने उसे शोषण से मुक्ति दिलाने का काम किया है। भाजपा ने पहले 27 से 18 प्रतिशत और अब 5 प्रतिशत जीएसटी करके लोगों को दीवाली का उपहार दिया है। राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए
प्रेम शुक्ला ने कहा कि राज्य की सरकारों को कह चुके हैं कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए, अपने आप सस्ता हो जाएगा। लेकिन जहां कांग्रेस की सरकार हैं, वो इस बात पर राजी नहीं हो रहे। जब तक सभी राज्य इस बात पर सहमत नहीं होते, तब तक इसे लागू नहीं किया जा सकता। बिहार में भी हरियाणा की तरह आएगी सत्ता
प्रेम शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी। जैसे हरियाणा में सरकार बनी है। भविष्यवाणी कुछ होती है और परिणाम कुछ ओर निकलता है। जो लोग बूथ चोरी करते थे, आज वो बूथ चोरी नहीं कर पा रहे, इसलिए वोट चोरी करने के आरोप लगा रहे हैं। शोषण को समाप्त नहीं करना चाहते थे काले अंग्रेज
प्रेम शुक्ला ने कहा कि पहले गोरे अंग्रेजों ने भारतीय लोगों का शोषण किया। उसके बाद काले अंग्रेज लोगों का शोषण करने लगे। वह लोगों के शोषण को खत्म नहीं करना चाहते थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों को काले अंग्रेजों के शोषण से मुक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *