रोहतक में कबाड़ी के घर ईडी की रेड:2 साल पहले नया घर बनाया, टैक्स चोरी में 9 महीने की जेल काट चुका

दिल्ली से आई ईडी की टीम ने गुरुवार को रोहतक के गीतांजलि एन्क्लेव में रहने वाले एक कबाड़ी के घर रेड की। कबाड़ी पर सेल टैक्स में गड़बड़ी करने का आरोप है। इस मामले में वह 9 महीने जेल भी होकर आया है। कबाड़ी की पहचान विशाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विशाल गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला है, लेकिन करीब डेढ़-दो साल पहले उसने गीतांजलि एन्क्लेव में घर बनाया है। ईडी की टीम ने इसी घर पर रेड की है। सुबह 7 बजे रेड करने पहुंची टीम
जानकारी के मुताबिक, 2 गाड़ियों में सवार 9 सदस्यीय टीम सुबह करीब 7 बजे कबाड़ी विशाल के घर पहुंची। टीम आते ही विशाल के घर में घुसी और फौरन दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुरक्षा के लिए बाहर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए। इसके बाद से टीम लगातार विशाल के घर में ही है और पूछताछ कर रही है। साथ ही विशाल के कारोबार के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विशाल की पुराने बस स्टैंड के पास कबाड़ी मार्केट में कबाड़ की दुकान है। वर्षों से यहां वह व्यापार कर रहा है। इसी कारोबार में उसने सेल टैक्स की चोरी की है। टीम अभी विशाल के घर में ही है, और पूछताछ जारी है। ईडी की टीम आई पूछताछ करने
विशाल के पिता रोशनलाल ने बताया कि ईडी की टीम विशाल के घर आई थी। उसे भी घर पर ही बुलाया गया था। कई घंटे तक टीम घर में रूकी हुई थी। ईडी ने मामला सेल टैक्स से जोड़कर बना रखा है। जो होना है, वो तो होगा ही। टीम ने उनसे क्या पूछताछ की, इसके बारे में रोशन लाल ने बताने से साफ इनकार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *