रोहिग्यां, बांग्लादेशियों और ईरानियों को चिन्हित कर कार्रवाई हो

अब अगर हमने और देरी की तो पानी सर के ऊपर से बहेगा-लाल बहादुर
रोहिग्यां, बांग्लादेशियों और ईरानियों को चिन्हित कर कार्रवाई हो
अनूपपुर।
अनूपपुर जिले में अभी तक पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठियों की पतासाजी करने के लिए भी कोई आदेश नहीं जारी किया गया। कल ही जिले के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मांग की थी कि आतंकी घटना घटित होने के बाद और सरकार द्वारा पाकिस्तान नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को कई दिन पहले दी गई है लेकिन अभी तक अनूपपुर जिले की पुलिस आंख का बंद किए हुए हाथ पैर हाथ धरे बैठी हुई नजर आ रही है ऐसी स्थिति में पुलिस के आला अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। क्या पुलिस किसी बड़े घटना का इंतजार कर रही है। गत दो दिवस पहले अनूपपुर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (कांग्रेस) के पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद ने बयान जारी कर नगर में चंदा मांगने के नाम पर आ रहे संदिग्ध लोगों से सावधान रहने को सतर्क किया था। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 22 अप्रैल, 2025 को ही आदेश जारी कर दिए थे कि सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है और वे 30 अप्रैल तक भारत छोड़ कर चले जाएं बड़े आश्चर्य की बात थी कि कोई “सेकुलर” दल इस आदेश पर रोक लगवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं गया और शायद इसलिए ही सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को स्टे नहीं कर पाया। अब सुनने में आया है कि जम्मू कश्मीर में और भी कई मुस्लिम हैं जिनकी शादी पाकिस्तानी लड़कियों से हो रखी है। लेकिन मजे की बात है कि आॅनलाइन तलाक तो दे देते थे ये लोग, अब शादी भी आॅनलाइन करने लगे हैं। इसी तरह तारिक अहमद का परिवार भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड तो पेश कर सके लेकिन पाकिस्तान से भारत आने के वैध दस्तावेज नहीं दे सके। बेंच ने उनके सभी की जांच करने के लिए कहा लेकिन कोई समय सीमा तय नहीं की और उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई भी न करने के आदेश दिए जब तक कोई उपयुक्त फैसला न ले लिया जाए। इतना सब कुछ हो जाने के बाद एक और नियोजित तरीके से अवैध प्रवासियों का पूरे भारत में मकड़जाल फैला हुआ है। अगर समय रहते अनूपपुर जिले में कार्रवाई न हुई तो गंभीर मामले घटित हो सकते हैं। आर्यावर्त समाचार पत्र चीफ व्यूरों अजीत मिश्रा के बयानों का हवाला देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर ने कहा कि छिपने के लिए अवैध प्रवासी ग्रामीणों क्षेत्रों का रूख कर सकते हैं इस पर तत्काल कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *