रोहित खींची हनुमानगढ़ बार संघ के अध्यक्ष बने:चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, सभी विजेताओं ने ली पद की शपथ

हनुमानगढ़ बार संघ के वार्षिक चुनाव में रोहित खींची अध्यक्ष चुने गए हैं। मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रीतपाल सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकुमार सहारण, विमल कीर्ति बिश्नोई, आशीष भीड़ासरा तथा शालू रानी की देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में रोहित खींची ने जीत दर्ज की। इस पद पर जितेंद्र सारस्वत दूसरे और भगवानदास रोहिल्ला तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर गुरदेव सिंह थिंद विजयी रहे। इसी प्रकार, हेमराज वाधवा ने सचिव पद, मोहित भाम्भू ने कोषाध्यक्ष पद और ध्रुव कुमार ने पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सहायक अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *