रोहित बोले- मैंने रिटायरमेंट नहीं लिया:खराब फॉर्म के चलते खुद ही ड्रॉप हुआ, आज रन नहीं बने तो क्या कभी नहीं बनेंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। रोहित के प्लेइंग इलेवन में न होने पर कई सवाल उठे। रोहित ने शनिवार को ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा- मैंने रिटायरमेंट नहीं लिया है। रोहित ने कहा- सिडनी टेस्ट में खराब फॉर्म के चलते खुद को ड्रॉप किया। यह फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन टीम के हित में फैसला लिया। टीम में किसे रहना है या नहीं, यह फैसला हमारा है। दूसरा कोई नहीं तय कर सकता। रोहित ने आगे कहा- चार-पांच महीने पहले मेरी कैप्टेंसी और मेरे आइडियाज खूब काम आए। अचानक से ये चीजें खराब कही जाने लगीं। आज रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप भविष्य में रन नहीं बना पाएंगे। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित, BGT-2024 में महज 31 रन बना सके
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप रहे हैं। वे 3 टेस्ट की 5 पारियों में महज 31 रन ही बना सके हैं। उनका एवरेज 6.20 का रहा है। वे साल 2024 में 24.76 के एवरेज से महज 131 रन ही बना सके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *