लंबित आवास योजनाएं जल्द पूरी करें : दशरथ

भास्कर न्यूज | लातेहार झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गगराई रविवार को लातेहार पहुंचे। यहां परिसदन भवन के सभागार में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। समिति ने लंबित आवास योजनाओं और विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी योजनाएं तय समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। सभापति ने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द हैंडओवर करें। जहां जरूरत हो, वहां भूमि उपलब्ध कराएं। कार्य समय पर पूरा कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। समिति सभी कार्यों का स्थल निरीक्षण कर रही है। रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, जल संसाधन, कृषि और पशुपालन, कल्याण, नगर पंचायत, उत्पाद, परिवहन, वन, राजस्व और भूमि सुधार, खनन, मंडल कारा सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, डीटीओ सुरेन्द्र कुमार, डीएसओ रश्मि लकड़ा, नगर प्रशासक राजीव रंजन, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, डीएसडबल्यूओ अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीईओ प्रिंस कुमार, डीएसई गौतम साहू, डीएओ अमृतेश कुमार सिंह समेत सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *