लंबित एरियर्स सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित अन्य 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शुक्रवार को धरना देकर शहर में रैली निकाली। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि प्रथम चरण के आंदोलन में 16 जुलाई को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर 11 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया गया था। मोदी की गारंटी के तहत मांगों को पूरा ना करने से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में रोष हैं। प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए। मोदी की गारंटी अनुसार वर्ष 2019 से लंबित डीए एरियर्स की राशि कर्मचारियों के प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवगों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए। प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान दिया जाए। सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाय। प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति प्रदेश में कैशलेस सुविधा लागू की जाए। अनुकंपा नियुक्ति निशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी जारी किया जाए। वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए। मध्यप्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए सेवा लाभ दिया जाय। साथ ही प्रदेश के पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए। संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।. प्रदेश में कार्यरत कार्यमारित, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाए। इस दौरान मूलचंद शर्मा, लोकेश कुमार, मधुकांत यदु, परशुराम धनेंद्र, वीरेंद्र देशलहरे, अहमद रजा, राजेश उपाध्याय, राजेश घोड़ेसवार, सुरेश शांडिल्य, खिलानंद साहू, नवल किशोर साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *