लंबित बिल वाले 82 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में बिजली कंपनी बिजली लंबित बिजली बिल बकायादारों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वीबीएस कंवर, अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में टीम गठित कर राजस्व वसूली के लिए खट्टी वितरण केंद्र के अंतर्गत बिजली बिल के लिए लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है। इस दौरान खट्टी वितरण केंद्र के कुल बकाया राशि रुपये 23 लाख 24 हजार 731 रुपए वाले 82 उपभोक्ता जिनमें सुमित अग्रवाल(कोसरंगी), मनहरण गाड़ा, मनहरण मोंगर (आमाकोनी), संतोष, नंदकुमार चंद्राकर(ख़महरिया), हेमंत टांडे, बाबूलाल ध्रुव(परसदा), परमेश्वर साहू, हेदेश्वर गिरी(खम्हारमुढ़ा) एवं अन्य के लाइन विच्छेदन किया गया। जिनका विच्छेदन उपरांत कुल 23 उपभोक्ताओं ने कुल राशि 3 लाख 84 हजार 138 रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ है। राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं ने यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्यवाही किया जाएगा। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बकाया बिजली बिल की राशि हर माह भुगतान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *