लंबे समय से नाली की नहीं हो रही सफाई

खरगोन। ग्राम पंचायत भगवानपुरा के वार्ड क्रमांक-19 में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर पंचायत को कई बार अवगत कराया गया, सचिव को भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। यह दूसरी बार है जब इस मुद्दे को सार्वजनिक किया जा रहा है, फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल्द नाली की सफाई कराना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *