रामचंद्रपुर/बलरामपुर| जिले में वन उपज की कटाई और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। डीएफओ के निर्देश पर वन संपदा की सुरक्षा के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अवैध कटाई और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इसी कड़ी में अवैध लकड़ी कटाई करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही जंगल से लकड़ी काट कर रहे तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शिकायत मिली थी कि धमनी उप परिक्षेत्र-डिण्डो, परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी 846 के बसेरा खुर्द में अवैध कटाई की जा रही थी। सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर रेंजर अजय वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्राम-बसेराखुर्द के आरोपी रामनाथ आत्मज बालगोविन्द जाति-खैरवार, रामसाय आत्मज देवीदयाल जाति-खैरवार, जवाहीर आत्मज बासदेव जाति-खैरवार निवासी बसेरा द्वारा काटे गए साल के 13 वृक्षों की लकड़ी जब्त की। प्रकरण में जब्त वनोपज काष्ठागार वाड्रफनगर परिवहन कराया।


