भास्कर न्यूज|गिरिडीह सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला समाहरणालय भवन में जिला स्वास्थ्य समिति और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें 64 लोगों ने 64 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिले के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य काफी बेहतर रहता है। रक्तदान को महादान कहा गया है, क्यांेकि जिस व्यक्ति को रक्त की जरूरत होती है। उसे समय पर रक्त नहीं मिलने से उसकी जान तक चली जाती है। ऐसे में सभी संकल्प लेना चाहिए कि अपने जिले में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए ऐसे आयोजनों मंे शामिल मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा, जिला स्वास्थ्य समिति के ब्लड बैंक प्रबंधक डॉ. सोहेल अख्तर, डॉ. तारक नाथ देव, एमवीआई मो. इरफान अहमद, गौरी शंकर, शुभम लाल सिंह, सड़क सुरक्षा समिति के प्रबंधक मो. वाजिद, ंसंत कुमार, सुधीर कुमार, रंजीत कुार, मो. एजाज, नेहा कुशवाहा, मेरी टोप्पो सहित कई लोग मौजूद थे। रक्तदान शिविर में सबसे पहले मुख्यालय डीएसपी कौशर अली ने रक्तदान किया। वहीं जिले के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी, शंकर शेखर, रोहित लाल, धनराज साहा, पंकज कुमार शर्मा, आकाश कुमार, विक्रम कुमार, दीपक रजक, अंकित जैन, जितेंद्र वर्मा, राजेश कुमार साव, दीपक कुमार दास, एकराम आलम, लोकेश यादव, राजू खान, मो. कलीम, मो. एजाज अंसारी, शहनवाज आलम, अमित कुमार सिंह, मो. ताजउद्दीन, कुमार अनूप विश्वकर्मा, पीयूष कुमार, शिव कुमार, अमित कुमार, उमेश कुमार तांती, ताज अंसारी, मनीष कुमार, समीर खान, फरमान अली खान, अतुल कुमार वर्मा, मो. सिराज, अनिकेत कुमार, श्रेष्ठ भारती, देवेंद्र चंद्र वर्मा, दीपक कुमार सिन्हा, लिटन कुमार दास, संदीप कुमार वर्मा, चंद्रकाला कुमारी, ताहिर अली, एकलव्य कुमार उजाला, रवि कुमार अग्रवाल, कुमार सौरभ, सन्नी सिंह, अजय कुमार पांडेय, कवाउद्दीन शेख, लाल मोहम्मद, दिलीप कुमार, अभिषेक त्रिवेदी, रोशन कुमार सिन्हा, मुतताज अंसारी, रवि कुमार गुप्ता, आदिल अंसारी, अक्षय राय शर्मा, आनंद मिश्रा, मंटू हाड़ी, इरफान अहमद, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार और सृजन पाल सिंह ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के बीच लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमंे 25 लोगों ने लक्की ड्रा में जीत दर्ज की। उनके बीच सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट का वितरण किया गया।


