लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक फोरलेन होगा नेशनल हाईवे:रामू का बास से भढ़ाढर बायपास भी फोरलेन होगा; केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने सीकर जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और चौड़ा करने की अनुमति दे दी है। शहर में रामू का बास से भढ़ाढर चौराहे तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन चौड़ाईकरण होगा। इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक भी सड़क फोरलेन होगी। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व सुमेधानंद सरस्वती की अभिशंषा पर इसकी स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है, जिसमें जिले के ये दो काम शामिल किए गए हैं। पूर्व सांसद सरस्वती ने बताया कि दो राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या रहती है। रामू का बास से भढ़ाढर बायपास व लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक टू लेन होने से यहां भी अक्सर जाम रहता है। इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई बढ़ाकर फोर लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को गत 15 मार्च को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने दोनों मार्गों की चौड़ाई करण के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *