लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें छात्र-छात्राएं: शुक्ला

भास्कर न्यूज | पटना सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल में हुआ सरस्वती पूजा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। साथ ही वार्षिक उत्सव की भी धूम रही। बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ कई प्रेरणादायक नाटक नृत्य प्रस्तुत किए। इसमें उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। वहीं कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि योगेश शुक्ला ने कहा कि मन लगाकर पढ़े, लक्ष्य तय करें, सफलता कदम चूमेगी। स्कूल के व्यवस्थापक चंद्रशेखर अवस्थी और निशा अवस्थी ने अतिथियों को शॉल, श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक भैयालाल ने भी स्कूल की प्रशंसा की। वहीं योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, रवि शंकर शर्मा, गायत्री सिंह, देवेंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, शैलेश शिवहरे, राजेश साहू, महेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह, पूनम पांडे, देवेश जायसवाल, वीएन भट्ट, योगेंद्र मिश्रा, अशोक गुप्ता, जय नाथ बाजपेयी आदि ने भी स्कूल की सराहना की। कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चला। प्रमुख अतिथि योगेश शुक्ला ने बच्चों को संबोधित कर कहा कि लक्ष्य लेकर चलें, सफलता कदम चूमेगी। इस दौरान द्रोपती गुप्ता, मेल शर्मा, वंदना शर्मा, उषा सिंह, अनुराग दुबे, शाहिद अशरफी, डॉक्टर एके सिंह, केडी त्रिपाठी, थाना प्रभारी राजेश तिवारी, घनश्याम यादव, शंकर सुमन मिश्रा, आनंद प्रभाकर, राकेश पांडे का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *