लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास जरूरी हैं: गुप्ता

भास्कर न्यूज | पटना श्री सुखदेव सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल और एसएसडीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सालभर स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को भी पुरस्कार दिए गए। स्कूल संचालक प्रेमसागर सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, सहायक संचालक प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा, पार्षद गौरव अग्रवाल, अमित सिंह और प्रमिला सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने स्कूल के बच्चों के लिए वाटर कूलर देने की घोषणा की। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग हर संभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ और सीनियर छात्रों का अहम योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *