लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने बांटा 5100 कंबल:राजेश बोले- 31 दिसम्बर तक वितरण मुहिम चलेगी , हर जरूरतमंद तक पहुंचना लक्ष्य

लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। भीषण ठंडी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर द्वारा मुंशी पुलिया चौराहा पर कंबल और वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 5100 कंबल के साथ बड़ी संख्या में ऊनी वस्त्र जरूरतमंदों को बांटा गया। 45 दिनों तक चला कलेक्शन संगठन ने घोषणा की कि यह सेवा कार्य 31 दिसंबर तक प्रतिदिन रात्रि में प्रमुख चौराहों पर जारी रहेगा।सामाजिक मुहिम में व्यापारियों के साथ अधिवक्ताओं, पुलिस प्रशासन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कपड़ों के संग्रह के लिए शहरभर में 22 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे, जहां से पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर वस्त्र जमा किए गए। पिछले 45 दिनों से चल रहे कपड़ा कलेक्शन से जरूरतमंद लोगो के चेहरे पर मुस्कान आई। कमजोर वर्ग की मदद करना सब की जिम्मेदारी कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि भोजन , कपड़ा और दवा हर आदमी की सबसे अहम जरूरत है। व्यापारी संगठनों के द्वारा कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण बेहद सराहनीय कार्य है। इस प्रकार का काम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदद करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 151 व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। संगठन के पदाधिकारी प्रतिदिन देर रात्रि में भ्रमण कर ठंड से पीड़ित लोगों को तत्काल कंबल उपलब्ध कराएंगे। संगठन का लक्ष्य की कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान ना हो और हर व्यक्ति तक जरूरत का सामान विशेष रूप से कंबल और कपड़ा पहुंच जाए। मानवता का सबसे बड़ा कर्तव्य यह है कि जिस व्यक्ति को परेशानी में देखा जाए उसकी मदद किया जाए जिससे संगठन पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *