लखनऊ की प्रीति-साक्षी को पीएम मोदी ने किया सम्मानित:दिल्ली के विज्ञान भवन में कौशल दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान

लखनऊ की छात्राओं को दिल्ली में पीएम मोदी ने सम्मानित किया। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में दो मेधावी छात्राओं प्रीति और साक्षी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ एवं शोध केंद्र की छात्रा प्रीति कांदू ने इंजीनियरिंग ट्रेड की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं, शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) की परीक्षा में साक्षी चौरसिया ने ऑल इंडिया की टॉप 15 में स्थान हासिल किया। साक्षी बोलीं- पीएम ने राष्ट्र के प्रति समर्पित होने को कहा सम्मान हासिल करने के बाद साक्षी चौरसिया ने टेलिफोनिक चर्चा में दैनिक भास्कर को बताया- यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री के हाथों से यह सम्मानित हुए। ये किसी सपने के पूरे होने जैसा है। इस सम्मान से भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। यहां तक पहुंचने में संस्थान, शिक्षक और अभिभावकों बहुत योगदान रहा है। प्रधानमंत्री ने सम्मान देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की सलाह दी। सोनभद्र, देवरिया और कानपुर के स्टूडेंट भी सम्मानित प्रशिक्षण महानिदेशालय के अनुसार, दीक्षांत समारोह में लखनऊ आईटीओटी से दो जबकि, पूरे प्रदेश से पांच मेधावियों को प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया। इनमें सोनभद्र राजकीय आईटीआई के छात्र अमर कुमार और देवरिया के छात्र विकास कुमार, कानपुर नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से विजय, लखनऊ आईटीओटी से साक्षी चौरसिया और प्रीति को सम्मानित किया गया। ये बेहद खुशी और गौरव का क्षण है कि छात्रों को सम्मान मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *