लखनऊ के चर्च में ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’:इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली ने श्रीमद्भगवद्गीता बांटी, मौलाना बोले- मुस्लिमों का चर्च जाना नाजायज

यूपी में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रभु यीशु के मानवता के लिए किए गए त्याग, बलिदान को याद किया गया। प्रेयर के बाद सभी ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। लखनऊ के हजरतगंज में राजधानी के सबसे बड़े कैथेड्रल चर्च में लोग सेलिब्रेशन के लिए पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली भी चर्च पहुंची और हरे राम-हरे कृष्णा का भजन गाने लगी। चर्च में आए लोग भी कीर्तन मंडली के साथ झूमते हुए भजन गाने लगे। कीर्तन मंडली में शामिल लोगों ने कहा- हम सनातनी है और हम भी अपने धर्म को इंजॉय कर रहे हैं। हजरतगंज में बाजार को भी सजाया गया है। पुलिस मुस्तैद है। ड्रोन से शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। DCP सेंट्रल रवीना ने कहा, क्रिसमस मेले में कोई बदमाशी करता दिखे तो पकड़ कर बैठाएं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे। इधर, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, जो मुसलमान दूसरे मजहब के त्योहारों में शिरकत करते हैं या फिर चर्च में जाते हैं उनको तौबा करना चाहिए और वह शरीयत के नजर में दोषी हैं। पल-पल की अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *