लखनऊ के सहारागंज मॉल में ‘कुम्भ वाइब्स’ श्री वीकेंड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष उत्सव तीन सप्ताहांतों में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक दिन का अपना विशिष्ट महत्व है। मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम यह आयोजन 13 जनवरी को मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर काइट मेकिंग प्रतियोगिता, पंजाबी परंपरागत फैशन शो और लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। 18 जनवरी को कुंभ विशेष कार्यक्रम में महाकुंभ प्रश्नोत्तरी, कलश सज्जा प्रतियोगिता और प्रख्यात कथक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। स्लोगन लेखन, देशभक्ति रंगोली प्रतियोगिता होगी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को ‘वीरों को नमन’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन लेखन, देशभक्ति रंगोली प्रतियोगिता और बलिदानी परिवारों का सम्मान किया जाएगा। सभी कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे। मॉल में एक विशाल कलश सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया है। सहारागंज के प्रमुख सुनील बंका और एस इन्फोमीडिया के जगमोहन रावत ने इस आयोजन की जानकारी दी।


