लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी, जहर खुरानी और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जीआरपी पुलिस के हत्थे एक शातिर चोर चढ़ा जिसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अंसार अली नाम का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आया। करीब 5 माह पहले आरोपी ने चारबाग रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी किया था। 3 माह पहले रेलवे स्टेशन से एक बैग चोरी किया था। पहले भी जेल जा चुका आरोपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के सो जाने और ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों को टारगेट कर मोबाइल, बैग समेत सामान की चोरी करता है। इससे पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। और जेल भी जा चुका है।


