लखनऊ में अगले हफ्ते बारिश का अलर्ट:सुबह से छाया कोहरा; अलाव का सहारा ले रहे लोग

लखनऊ मौसम विभाग ने 27-28 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड बढ़ने के साथ-साथ गलन बढ़ेगी। इसका असर शनिवार सुबह से देखने को मिल रहा है। राजधानी में घना कोहरा है। विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री है। जबकि, अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। शहर की प्राइम लोकेशन में हवा की गुणवत्ता मॉडरेट है। अगले 48 घंटों के दौरान पहले पछुआ, फिर 23 दिसंबर से पुरवा हवा चलेगी। पछुआ हवा के असर से रात के पारे में 1 डिग्री की गिरावट आएगी। 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 28 दिसंबर के बाद से फिर से तापमान गिरना शुरू होगा। तापमान बदला शहर का तापमान
शुक्रवार को लखनऊ का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 0.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आद्रता 90 फीसदी जबकि न्यूनतम आद्रता 43 फीसदी रही। दिन में धूप निकली रही। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदल रहा मौसम
मानसून के बाद पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर प्रदेश में 26-28 दिसंबर के दौरान वर्षा की संभावना है। राजधानी लखनऊ में 27 और 28 को बारिश की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा आ रही। इससे गर्म पुरवा हवा थम जाएंगी। 48 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब के कारण प्रदेश में पुनः पुरवा हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में 23 दिसम्बर के बाद फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना बढ़ेगी। दिन तापमान में गिरावट की संभावना
27 दिसम्बर के आस-पास एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 दिसम्बर की देर शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 27-28 दिसम्बर के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में सम्भावित हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अब जानें यूपी के अन्य शहरों का मौसम यूपी में सबसे ठंडा कानपुर, पारा 5.6°C:26 दिसंबर से बारिश के आसार, पूर्वांचल में छाया घना कोहरा उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण नमी का अधिकतम प्रतिशत 92 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक पश्चिमी क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहा है। अगले 24 घंटों में पूर्वी के ज्यादातर शहरों में घना कोहरा पड़ सकता है। प्रदेश में आज कोहरे से विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर तक रह सकती है। देर रात और सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *