लखनऊ में आज और कल बारिश की संभावना:5 किमी की रफ्तार से चल रही हवा, बादल छाए; पॉल्यूशन लेवल कम हुआ

लखनऊ में शुक्रवार सुबह धुंध और कोहरे का असर देखा गया। बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल शहर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा में नमी का स्तर 93 प्रतिशत रही, जिससे सिहरन का अहसास हुआ। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लखनऊ सहित उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होगी। शीतलहर भी देखने को मिलेगी। आज से बदल रहा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में 27-28 दिसंबर के दौरान बारिश के साथ ओला पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब की तरफ बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से पहले अरब सागर फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण 27 दिसंबर से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 28 दिसंबर को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के न्यूनतम तापमान में उछाल आने की संभावना है। इस दौरान 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं का झोंका चलेगा। ओला पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद बारिश में कमी आने के साथ ही 29 दिसंबर से मौसम सामान्य होगा। 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। अभी प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर से राहत रहेगी। मॉडरेट स्थिति में प्रदूषण
लखनऊ में सुबह के समय सबसे खराब हवा की गुणवत्ता तालकटोरा क्षेत्र में है। यहां का वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में स 232 दर्ज किया गया है। अलीगंज का AQI 200, लाल बाग में 160, गोमती नगर में 172 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 145 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश और बूंदाबांदी की संभावना के चलते आने वाले दो से तीन दिनों तक लखनऊ में वायु प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है। ………………………………

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *