लखनऊ में आज वेटेरन्स डे पर जुटेंगे दिग्गज:पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान; सूर्या ऑडिटोरियम में होगा समारोह

मंगलवार यानी 14 जनवरी को लखनऊ छावनी के सूर्या ऑडिटोरियम में वेटेरन्स डे यानी सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह का आयोजन होगा। मध्य कमान के स्मृतिका युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। इसके बाद सूर्या ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सैनिक ऐसे करे संपर्क
वेटेरन्स सेल सूर्या कमान लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सभी सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। इसके लिए मध्य यूपी सब एरिया (मुप्सा) के वेटेरन्स सेल के टेलीफोन नंबर 7275354314 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दिन की ये है खासियत
भारतीय सशस्त्र बलों के पहले कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल केएम करियप्पा इसी दिन साल 1953 में रिटायर हुए थे। उनके सम्मान में हर साल वेटेरन्स डे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *