लखनऊ में रविवार रात से ही बर्फीली हवा चल रही है। सुबह हवाएं तेज हो गईं, जिससे शीतलहर जैसा अहसास हुआ। सुबह के समय धुंध और कोहरा भी छाया रहा। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। सोमवार सुबह 7 बजे शहर का टेंपरेचर 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड का असर बना रहेगा। दो दिनों में गिरेगा तापमान
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दो दिनों तक राजधानी लखनऊ समेत उत्तर भारत के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान तेज हवाओं का असर बना रहेगा। बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। 1 जनवरी से एक और पश्चिमी विकशॉप सक्रिय हो रहा है। इसके चलते हवाओं में नवी देखने को मिलेगी। इसकी वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अपने पीछे खाली जगह छोड़ गया है। इस खाली जगह को उत्तर पश्चिम से आ रही हवाएं भर रही हैं। इसी वजह से दिन में तेज हवा चलेगी। हवा की रफ्तार सोमवार को भी तेज बनी रहेगी। मध्यम श्रेणी में हवा की गुणवत्ता
राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। लखनऊ के छह प्रदूषण नियंत्रण मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 157 रहा। इसमें पीएम 10 और पीएम 2.5 के तत्व सबसे अधिक रहे। कैसा रहा रविवार का मौसम
रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.8 दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीस दी और न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज किया गया। ……………………………………….. अब पढ़ें यूपी के मौसम का हाल सीजन में पहली बार 61 जिलों में कोहरे का अलर्ट:बारिश-हवाओं ने 4 डिग्री तापमान गिराया; कोहरे से 23 ट्रेनें 6 घंटे लेट यूपी के मौसम में ठंड बढ़ गई है। रविवार को प्रदेश के 42 जिलों बादल और घना कोहरा छाए रहे। अधिकतर जगहों पर धूप देर से हुई तो कहीं सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। आज 61 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद, मेरठ में 8वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…


