लखनऊ में छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत:टीचर बोले- इंग्लिश का पेपर दिया, पानी पिया; फिर बेहोश होकर गिर पड़ा

लखनऊ में छठी क्लास के एक छात्र की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्र था। टीचर ने बताया- छात्र ने ढाई घंटे तक इंग्लिश का पेपर दिया। उसके बाद पानी पीने के लिए उठा। पानी पीने के बाद बेहोश होकर गिर गया। स्कूल में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान जानकीपुरम के रहने वाले छात्र अमेय सिंह उर्फ आरव के रूप में हुई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्र था। कॉलेज के टीचर उसे भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने काफी देर तक उसे CPR दिया। लेकिन आरव की बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ डिक्लेयर कर दिया। टीचर बोले- पानी पिया और बेहोश हो गया स्कूल के NCC इंचार्ज राजन सिंह परिहार ने बताया- सुबह 8 बजे से इंग्लिश पेपर था। अमेय ने ढाई घंटे पेपर दिया और फिर पानी पिया। पेपर खत्म करने के बाद कॉपी जमा की। इसके बाद जैसे ही अपनी डेस्क की ओर बढ़ा। बेहोश होकर गिर गया। अमेय को स्कूल में ही प्राथमिक उपचार और सीपीआर दिया गया, लेकिन जब होश नहीं आया तो उसे नजदीकी अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर बोले- डेथ ऑडिट होगी BRD अस्पताल महानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया- 11 बजकर 5 मिनट पर अचेत अवस्था में आरव नाम के बच्चे को लाया गया था। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया पर बच्चे को बचाया नहीं जा सका। उसे 11 बजकर 29 मिनट पर ब्रॉट डेड डिक्लेयर किया गया। टीचर्स ने बताया कि जब बच्चा स्कूल आया था तो पूरी तरह स्वस्थ था। परीक्षा के दौरान भी वह असहज नहीं दिखा। डॉक्टर्स केस स्टडी कर रहे हैं। पिता बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव ले गए स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। पिता संदीप सिंह भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर उनका बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंची। पिता की रिक्वेस्ट पर पंचनामा भरा। अस्पताल में जब मां पहुंची तब वो बच्चे की कंडीशन देखकर बेहाल हो गई। वो भी गश खाकर गिर पड़ीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे किसी तरह संभाला। पिता संदीप सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ———————– ये खबर भी पढ़िए… ‘सड़क पर जबरन गेट लगवा रहे भाजपा पार्षद’ : लखनऊ में समाधान दिवस में पहुंचे व्यापारी, फरियादी बोला- हाउस टैक्स 10 गुना ज्यादा हो गया लखनऊ नगर निगम में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में इस बार आम लोगों से ज्यादा व्यापारी मौजूद दिखे। व्यापारियों ने फतेहगंज गल्ला मंडी में भाजपा पार्षद के जबरन गेट लगवाने का विरोध किया। इसकी शिकायत मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार से की। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *