लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग का VIDEO:मजदूरों को मारे ईंट-पत्थर, प्लॉट कब्जाने पहुंचे थे दबंग

लखनऊ में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के लोगों ने दहशत बनाने के लिए हवाई फायरिंग और पत्थरबाजी की। दैनिक भास्कर को इससे जुड़ा एक वीडियो मिला है। इसमें एक युवक फायरिंग करते दिख रहा है। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में रविवार को हुई। दूसरा गुट कार्रवाई को लेकर दुबग्गा थाने पहुंचा है। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया है। मौके पर गहमागहमी का माहौल है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही, जबकि पीड़ित पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। पीड़ित बोले- दूसरी बार फायरिंग की गई
अमीनाबाद में रहने वाले प्लॉट मालिक फाहम जाहिर ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। 2 दिन पहले भी देर रात दबंगों ने प्लॉट पर काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की थी। हवाई फायरिंग कर आतंक फैलाया था। फाहम जाहिर ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस ने अब तक न तो कोई मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। प्लॉट पर आकर काम रोका
प्लॉट मालिक ने बताया- रविवार दोपहर करीब 2 बजे बदमाश एक बार फिर प्लॉट पर पहुंचे। उन्होंने खुलेआम कई राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से भाग गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें बदमाशों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सख्त कार्रवाई करती, तो दबंगों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। ऑफिस में आकर धमकाया-रंगदारी मांगी
फाहम जाहिर ने बताया- उनका दुबग्गा इलाके के बेगरिया गांव में प्लॉट है। इसपर निर्माण कार्य चल रहा हे। कुछ भू-माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग निर्माण कार्य को लेकर लगातार रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में IGRS पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुख्ता कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों और दुकानों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। लोग बोले- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो
पुलिस ने मामले में चुप्पी साध रखी है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोग पुलिस से दबंगों पर कार्रवाई कर इलाके में कानून का राज कायम करने की मांग कर रहे हैं। इंस्पेक्टर बोले- आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया- कई राउंड की फायरिंग का आरोप गलत है। एक राउंड फायरिंग हुई है। तहरीर के आधार पर पीड़ित ने कुल आठ लोगों पर आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। मुकदमा लिखा जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ———————- यह खबर भी पढ़ें ‘प्लेन में बम है…’ इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ में उतारा गया इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिल्ली से बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, ATC को रविवार सुबह 8:46 बजे इंडिगो की 6ई-6650 फ्लाइट में बम की सूचना मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *