लखनऊ में नए साल 2026 का जश्न मनाया जा रहा है। पार्कों, होटल, बार, रेस्टोरेंट्स में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में लोग थिरक रहे हैं। लोहिया पार्क में युवाओं ने भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। प्लासियो मॉल में पराक्रम बैंड के लीड सिंगर ने गाया- जो भेजी थी सदा, वो जाके आसमां…। न्यू ईयर जश्न के दौरान जनेश्वर पार्क से शिवांश और चिया नाम के दो बच्चे लापता हो गए। पुलिस-परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। शहर में सबसे अधिक न्यू ईयर सेलिब्रेशन हजरतगंज में हो रहा है। यहां रात 12 बजते ही जबरदस्त भीड़ हो गई। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा। साहू सिनेमा के पास सदगुरु को मानने वाले युवाओं ने ढपली बजाकर योग करने का संदेश दिया। भीड़ बढ़ने से विभूति खंड स्थित समिट बिल्डिंग में एंट्री बंद कर दी गई है। साल 2025 के आखिरी दिन सुबह से ही लोग मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में दोपहर से पूजा-पाठ शुरू हो गया है। विदेशी भक्त ढोल-मजीरे के साथ भजन गा रहे हैं। हनुमान सेतु मंदिर दर्शन के लिए रात 12 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, ट्रैफिक पुलिस 24 संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर रही है। इसके अलावा 19 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां अक्सर ओवर स्पीडिंग, स्टंट की आशंका रहती है। इन स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जा रही है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…


