लखनऊ में आज, 31 दिसंबर को नए साल के जश्न को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। आज शाम से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देखें। अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न निकलें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। दरअसल, 31 दिसंबर की रात बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाएंगे। 1 जनवरी की सुबह से मंदिरों, बाजारों और पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। इस वजह से कल, 1 जनवरी रात तक डायवर्जन लागू रहेगा। यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था हजरतगंज / धार्मिक / पर्यटन स्थल / मॉल एवं होटल आदि स्थलों पर आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए निम्नानुसार व्यवस्था की गई है। निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों को पार्क न करने व उल्लखित स्थलों पर रोड /सड़क पर पार्किंग करने तथा किसी भी प्रकार से ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बन्दरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग लालबत्ती चौराहा वाया सिसेण्डी, हजरतगंज की तरफ आने वाले वाहनो हेतु पार्किग महाराणा प्रताप चौराहा से वर्लिग्टन चौराहा की तरफ आने वाले वाहन हेतु पार्किंग 1090 चौराहा से बैकुण्ठधाम की तरफ आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज की तरफ जाने वाले वाहन हेतु पार्किंग जियामऊ मोड़ से चिड़ियाघर की तरफ आने वाले वाहन हेतु पार्किंग प्रमुख मंदिरो के आस-पास पार्किग व्यवस्था हनुमंत धाम मंदिर एवं इसके आस-पास दर्शन के लिए आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था हनुमंत धाम तिराहे के निकट सीडीआरआई के पास नगर निगम के परिसर में (पुराने भवन में), गांधी भवन शहीद स्मारक के सामने, लक्ष्मण मेला मैदान ग्राउण्ड, मोतीमहल ग्राउण्ड हनुमान सेतु मंदिर/मनकामेश्वर मंदिर/खाटू श्याम मंदिर एवं इसके आस-पास दर्शन के लिए आने वाले के लिए पार्किग


