लखनऊ में नागरिक सुरक्षा वार्डेन प्रशिक्षण:डीजीपी सिविल डिफेंस डी.के ठाकुर ने प्रमाण-पत्र वितरित किए

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मून हॉल में शनिवार को नागरिक सुरक्षा संगठन का वार्डेन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस डी.के ठाकुर (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डेन ने मुख्य अतिथि डी.के ठाकुर को अंग-वस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रशिक्षण प्राप्त सभी वार्डेनों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समाज सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया मुख्य अतिथि डी.के ठाकुर ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए नागरिक सुरक्षा वार्डेन सेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन और सेवा-भाव के साथ समाज सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया।डी.के. ठाकुर ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी वार्डेनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्वयंसेवकों के कौशल विकास के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाते हैं। 360 वार्डेनों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र हासिल किए चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण चार सत्रों में आयोजित किया गया था। प्रत्येक सत्र की अवधि 7 दिन की रही, जिसमें 90 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। कुल 360 वार्डेनों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र हासिल किए।उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मिश्र ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को और अधिक सक्षम तथा प्रशिक्षित बनाया जा सके। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, स्टाफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी, सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, डॉ. दिनेश माथुर, सुनील तिवारी, अरविन्द मिश्रा, माजिद अली, रामगोपाल एश्वर्य, ज्योति खरे, अय्याज सिद्दीकी, सुनील कुमार यादव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील करन चंदानी, गुफरान, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, एडीसी मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश, ममता रानी, रेखा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *