लखनऊ में निकाह के बीच पहुंची पहली पत्नी, हंगामा:दोनों पक्षों में मारपीट, पिता का आरोप- बेटे का अपहरण कर लिया

लखनऊ के मदेयगंज स्थित गोदावरी बैंक्वेट में युवक ने दूसरा निकाह किया। इस दौरान दावत-ए-वलीमा में पहुंची पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में वाद-विवाद के बाद मारपीट हुई। यहां महिला ने पति पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। लड़के के पिता ने बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महिला पहले भी दर्ज करा चुकी है दहेज उत्पीड़न का मामला
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शावेज खान पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब उसने दूसरे निकाह का विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक उसका सआदतगंज निवासी शावेज मिर्जा से निकाह वर्ष 2017 में हुआ था। ससुराल में दहेज उत्पीड़न करते हुए घर से निकाल दिया था। जिसके चलते पति और ससुराल वालों के खिलाफ सआदतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। पीड़िता के मुताबिक शावेज ने बिना जानकारी के दूसरा निकाह कर लिया। परिचितों से दूसरे निकाह के दावत-ए-वलीमा की जानकारी मिली। इस पर गुरुवार को मौके पर रिश्तेदारों के साथ पहुंच कर निकाह का विरोध किया। जहां पति के परिजनों ने भाई अदनान, सलमान और खाला के बेटे साकिब को पीटा। बहू ने परिजनों के साथ बेटे को तमंचा लगा कर उठाया
शावेज के पिता परवेज मिर्जा का आरोप है कि बहू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे शावेज पर तमंचा लगाकर अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर शावेज को बुरी तरह से पीटा गया।
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों का पारिवारिक विवाद है। दोनों तरफ से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *