लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी:बैरियर पर चढ़े, घसीटे गए; बोले- चुनाव आयोग बना RSS की नई शाखा

लखनऊ में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय से मार्च निकालते हुए चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने बढ़े। वोट चोर गद्दी छोड़, आरएसएस की नई शाखा चुनाव आयोग के नारे लगाए।
पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। कांग्रेसियों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेसी पुलिस के बैरियर पर चढ़ गए। बैरियर पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ी में बैठाया और ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा- हमारे नेता राहुल गांधी ने SIR को लेकर जो बात कही है। पूरी तरह सच है। जब तक ये तानाशाह सरकार हमारी बात नहीं मानेगी। ऐसे ही प्रदर्शन होता रहेगा। हम चुनाव आयोग के ऑफिस का घेराव करेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज हजरतगंज स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। सुबह से ही प्रदेशभर से कांग्रेसी लखनऊ पहुंच गए थे। प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही कांग्रेस प्रदेश कार्यालय और चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग करके भारी पुलिस बल तैनात हो गई थी। देखिए 3 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *