लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली:जमीन की खरीद-फरोख्त में फंसा रुपया, लेनदारों के तकाजे से परेशान था

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मार ली। वह प्रॉपर्टी का कई जगह पैसा फंसा होने से परेशान था। परिजनों ने इलाज के लिए हेल्थ सिटी में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। ग्रीन व्यू अपार्टमेंट गोमती नगर विस्तार के रहने वाले अभिषेक दत्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर में प्लाटिंग थी। शनिवार दोपहर करीब 4 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से रीवर व्यू अपार्टमेंट में स्थित ऑफिस में खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर साला वैभव पहुंचा। वैभव ने आनन-फानन में इलाज के लिए हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश का रहने वाला है अभिषेक अभिषेक मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। लखनऊ में ग्रीन वुड अपार्टमेंट में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। कैप्शकॉन नाम से कंपनी है। कोरोना के टाइम से बिजनेस गड़बड़ा गया था। 7-8 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया था। लोग जमीन देने का दबाव बना रहे थे या पैसा वापस मांग रहे थे। आज बकाएदारों को मीटिंग के लिए बुलाया था। लेकिन उसके पहले गोली मार ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *