लखनऊ में माल के चक सैदापुर में गुरुवार रात एक्सीडेंट में मलिहाबाद एसडीएम कार्यालय में तैनात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक से घर लौटते वक्त हुआ हादसा माल थानाक्षेत्र के चक सैदापुर निवासी अशोक कुमार (55) एसडीएम मलिहाबाद के संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पुलिस के मुताबिक तहसील से करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। चक सैदापुर चौराहे पर किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने माल सीएचसी में भर्ती कराया पुलिस ने उन्हें माल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। यहां उनकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद से पत्नी पत्नी सरोजनी देवी, बेटा रवि, बेटी खुशी, लाडो और सुरभि का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विनय चतुर्वेदी ने बताया कि बेटा रविशंकर की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। टक्कर वाले वाहन के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।


