लखनऊ में बाघ ने फिर किया नीलगाय का शिकार:गुरुदीनखेड़ा गांव में मिले पैरों के निशान; वन विभाग ने थर्मल ड्रोन से लोकेशन किया ट्रेस

लखनऊ के काकोरी के हलुवापुर गांव में बाघ में फिर एक नीलगाय का शिकार किया है। हलुवापुर गांव रहमानखेड़ा गांव से दो किमी दूर है। इससे पहले रहमानखेड़ा से करीब 5 किमी दूर गुरुदीनखेड़ा गांव में बाघ के पैरों के निशान मिले थे। खेत पर शौच के लिए गए युवक को फूल और सरसों के खेतों में पग चिन्ह दिखाई दिए। युवक ने गांव में लोगों को इसकी जानकारी दी। खेतों में पग चिन्ह देखकर गांव में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं वन विभाग की टीम ने थर्मल ड्रोन उड़ा कर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की। लेकिन बाघ कहीं नजर नहीं आया। करीब 5 किमी की रेंज 15 मिनट तक टीम बाघ को तलाश करती रही। पहले देखें तस्वीरें… SDO बोले- देर रात शिकार को आ सकता है खाने वन विभाग के SDO हरि लाल ने बताया, सोमवार को दिन में हलुवापुर गांव के रमेश मिश्रा के आम के बाग में बाघ ने नीलगाय पर हमला कर मार डाला है। देर रात शिकार की गई नीलगाय को बाघ खाने आ सकता है। इसलिए ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। सरसों के खेत में दिखे फुटप्रिंट सोमवार सुबह गुरुदीनखेड़ा के कमल लोधी सुबह माइनर (छोटी नहर) की तरफ शौच के लिए गए थे। जहां कमल को खेतों में बड़े-बड़े पैरों के निशान दिखे। घबराए कमल ने गांव में सूचना दी। ग्रामीण दिवाकर लोधी ने बताया कि माइनर के पास फूलों व सरसों के खेत मे पग चिन्ह दिखे हैं। बाघ के खेत से निकलने से सरसों भी गिरे दिखाई पड़े। फुटप्रिंट बाघ के होने की पुष्टि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग टीम गांव में पहुंची और पग चिन्हों की जांच की। टीम ने बाघ के पग चिन्ह होने की पुष्टि की। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि अकेले खेत और जंगल की ओर नहीं जाएं। अंधेरे में घर से निकलने से भी बचें। गोहरा मउ व करझन गांव में भी मिले फुटप्रिंट
वन विभाग के अवध वन प्रभाग के एसडीओ हरि लाल ने बताया कि गोहरा मउ, करझन में भी ग्रामीणों की सूचना दी कि खेतों और बागों में फुटप्रिंट दिखा। जांच में टाइगर के पग चिन्ह होने की पुष्टि की गई। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। ………………………. लखनऊ में बाघ के 2000 से अधिक पगमार्क: 11 दिन से लोगों में दहशत, वन विभाग ने गांवों में बांटे अलर्ट के पर्चे लखनऊ में बाघ की दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। रहमानखेड़ा के जंगलों में टाइगर के पंजों के निशान मिले। इसके बाद एक नीलगाय मृत पाई गई। हाफिजखेड़ा के मूलचंद ने खेत के पास बाघ देखा। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए पर्चे बांटे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *