लखनऊ में बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी:2 की मौत, कई घायल; गाड़ियों के परखच्चे उड़े

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर आर-से लॉन के सामने तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर कई वाहनों टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक कैटरिंग का काम करते थे और घटना के वक्त अपने काम से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना मंगलवार सुबह की है। टक्कर मारने वाले चालक की भी हालत नाजुक है। मृतकों और सभी घायलों की पहचान की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *