लखनऊ में भतीजे ने चाचा को मार डाला:बाप के सामने तमंचा निकालकर मार दी गोली, जमीन अपने नाम कराना चाहता था

लखनऊ में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा अपने ननिहाल में रह रहे थे, भतीजा अपने पिता के साथ उनको लेने आया था। इस दौरान गांव वापस चलने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे तैश में आए भतीजे ने चाचा के सीने में कट्‌टे से गोली मार दी। इसके बाद बाप-बेटे फरार हो गए। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित ताड़खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम सात बजे हुई। मृतक की पहचान मानक नगर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (45) के रूप में हुई है। वीरेंद्र पिछले छह महीने से ननिहाल ताड़खेड़ा में रह रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- मानक नगर थाना क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा गांव के रहने वाले नागेंद्र कुमार यादव अपने बेटे जितेंद्र कुमार यादव के साथ अपने भाई वीरेंद्र को लेने के लिए ताड़खेड़ा गांव पहुंचे थे। यहां जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर भतीजा जितेंद्र कुमार यादव आग-बबूला हो गया और अपने पास मौजूद 315 बोर के देसी तमंचे से चाचा वीरेंद्र पर फायर कर दिया। वीरेंद्र जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छह महीने से ननिहाल में रह रहा था मृतक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वीरेंद्र जन्म से दृष्टिहीन थे। मानक नगर में उनके नाम काफी जमीन थी, जिसे उनका भाई और भतीजा हड़पना चाहते थे। वह भाई-भतीजा वीरेंद्र पर जमीन उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ था। इस पर नाराज होकर वीरेंद्र अपने ननिहाल दुबग्गा के ताड़खेड़ा गांव में रहने लगे थे। कई बार भतीजा चाचा को मनाने आया बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भतीजा जितेंद्र कई बार चाचा वीरेंद्र को घर चलने के लिए बुलाने आ चुका था। लेकिन मानसिक तनाव और पुराने विवादों के चलते वीरेंद्र ननिहाल से अपने घर जाने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को भी वह अपने पिता नागेंद्र के साथ चाचा को मनाने आया था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… ………………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में छठवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत: टीचर बोले- इंग्लिश का पेपर दिया, पानी पिया; फिर बेहोश होकर गिर पड़ा लखनऊ में छठवीं क्लास के एक छात्र की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्र था। टीचर ने बताया- छात्र ने ढाई घंटे तक इंग्लिश का पेपर दिया। उसके बाद पानी पीने के लिए उठा। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *