लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार को रिश्तेदारों ने बाराबंकी में सरथरा के नवाबगंज निवासी मवेशी कारोबारी और रिश्तेदारों पर पुरानी रंजिश में हमला कर दिया।
लोहे की रॉड से हमला होने पर मवेशी कारोबारी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। सोमवार शाम इलाज के दौरान मवेशी कारोबारी नूर मोहम्मद (78) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके साढ़ू मोहम्मद अयूब का अभी इलाज चल रहा है। जबकि अयूब के बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
पुलिस ने सोमवार को इलाज के दौरान नूर मोहम्मद की मौत के बाद मारपीट के मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपी रिश्तेदारों की तलाश शुरू कर दी है। यूसुफ की लव-मैरिज का पक्ष लेने के चलते दुश्मनी मानते थे आरोपी
नूर मोहम्मद के बेटे सूबेदार ने पुलिस को बताया कि जैनाबाद तकिया निवासी मौसा मोहम्मद अयूब के बेटे यूसुफ ने तीन साल पहले चिनहट गढ़ी में निवासी अपनी मौसेरी बहन से निकाह किया था।
इस बात को लेकर यूसुफ के साले अजूबन, दिलशाद और कय्यूम रंजिश मानने लगे थे। एक सप्ताह पहले यूसुफ की पत्नी मायके गई थी।
गुरुवार को यूसुफ बाइक से पत्नी को लेने ससुराल गया था। जहां उनके सालों से विवाद हो गया। जिसके चलते वह किसी तरह जान बचाकर घर भाग कर आए। सुलह के लिए जाते वक्त रास्ते में बोला हमला
नूर मोहम्मद के बेटे ने बताया कि रविवार को अब्बू मौसा और उनके बेटे यूसुफ के साथ ई रिक्शे से गढ़ी सुलह करने पहुंचे थे। ससुराल में कुछ देर रुकने के बाद यूसुफ ई रिक्शे पर बाइक लादकर पिता और मौसा के साथ घर लौट रहे थे।
तभी रास्ते में तकिया मोड़ के पास अजूबन, दिलशाद और कय्यूम ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में यूसुफ ने भाग कर जान बचा ली, लेकिन मारपीट में अब्बू नूर मोहम्मद और मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों के जुटने पर धमकी देते हुए भागे
पीड़ित परिवार का कहना है कि चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार शाम नूर मोहम्मद ने इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मो. अयूब की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक घटना के दिन कारोबारी के बेटे की शिकायत पर मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया था। नूर मोहम्मद की मौत होने पर गैर इरादतन हत्या की तरमीम की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


