लखनऊ में महिला को अगवा कर गैंगरेप:बाजार जाते वक्त तीन लोगों ने बनाया बंधक, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाली एक महिला को तीन लोगों ने अगवा कर गैंग रेप किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क किनारे फेक गए।
महिला ने थाने पर सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बहन के साथ सब्जी लेकर लौटते वक्त आरोपियों ने पकड़ा
मूल रूप से हरदोई निवासी महिला पति के साथ गोमतीनगर में रहती है। महिला के मुताबिक चार अक्टूबर को रात बहन के साथ खरगापुर सब्जी मंडी गई थी।
वहां से करीब आठ बजे लौटते वक्त हरदोई खुर्दामदारपुर निवासी अशोक, अनुज और मुन्ना ने उसको पकड़ लिया। विरोध पर मुंह में गमछा बांध दिया।
उसके बाद रेलवे स्टेशन के पास खाली जगह पर गैंगरेप किया। वहीं बहन जान बचाकर शोर मचाते हुए सब्जी मंडी भाग कर गई।
जहां एक बाइक सवार के मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बहन के साथ खोजबीन की, लेकिन तब तक आरोपी गैंगरेप करके भाग निकले थे। पुलिस चौकी से कमिश्नर ऑफिस तक नहीं हुई सुनवाई
पीड़िता का आरोप है कि उसने उसी दिन कंट्रोल रूम पर सूचना देने के साथ चौकी पुलिस को पूरी घटना बताई। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद 15 अक्तूबर को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में शिकायती पत्र भेजा, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।
इसके चलते कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 24 दिसंबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *