लखनऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का व्हाट्सअप हैक:परिचितों को मैसेज जाने पर हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का व्हाट्सएप अज्ञात शख्स ने हैक कर लिया। उनके मोबाइल से लोगों को गलत मैसेज जाने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद उन्होंने वजीरगंज थाने में बुधवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वजीरगंज निवासी ऋषिकेश पांडेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। ऋषिकेश ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया है। उनके व्हाट्सअप के जरिए परिचितों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। कई जगहों से कॉल आने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने आशंका जताई है व्हाट्सअप के जरिए कोई अपराधिक काम किया जा सकता है। जिसकी सतर्कता को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिनेश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *