लखनऊ में युवक की हत्या का VIDEO:बेटा बोला- मैं चिल्लाता रहा, वह पीटता रहा; अवैध संबंध के विरोध पर हुआ मर्डर

लखनऊ में मजदूर की बेरहमी से पीटकर हत्या का CCTV सामने आया है। पत्नी के अवैध संबंध का विरोध कर रहे पति को युवक ने लोहे की रॉड से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। CCTV में साफ दिख रहा है कि पति अपनी पत्नी को मार रहा था। तभी महिला का प्रेमी सोनू लोहे की रॉड लेकर निकलता है और पति पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है। उस दौरान उसकी पत्नी और बेटा चिल्लाते रहे, गिड़गिड़ाते रहे लेकिन युवक ने पति की जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से थोड़ी देर में फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। मृतक के बेटे ने घटना के बारे में सारी बात बताई है। अवैध संबंधों की वजह से हत्या
जानकारी के मुताबिक रमेश नाम का मजदूर अपनी पत्नी को घर से सामने रहने वाले सोनू के साथ अवैध संबंध की जानकारी होने पर डंडे से मार रहा था। तभी पीछे से आए सोनू में रमेश को लोहे की रॉड से मारना शुरू कर दिया। सोनू ने करीब 10 बार रॉड से रमेश को मारा। इसमें शुरुआत में दो रॉड पैरों पर लगे जबकि तीसरा रॉड सिर पर मार दिया। चौथा रॉड भी जब सोनू ने रमेश के सिर पर मारी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। सोनू यहीं नहीं रुका, वह लगातार हमले करता रहा, जिससे रमेश की मौत हो गई। मृतक रमेश के बेटे ने दिया बयान
मृतक के बेटे ने बताया कि पापा घर के बाहर थे। सोनू आया और लोहे की पाइप से पापा (रमेश) को मारने लगा। हमने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। जब लोगों को चिल्लाकर बुलाया गया, तब वह मौके से भाग निकला। …………………………….. यह भी पढ़ें लखनऊ में शख्स को पीट-पीटकर मार डाला:पत्नी के अवैध संबंध का कर रहा था विरोध, लोहे की राॅड से किया हमला लखनऊ के मोहनलालगंज में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला जबरौली गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *