लखनऊ में सीजन का सर्द दिन, विजिबिलटी जीरो:8 फ्लाइट ढाई घंटे लेट, ओस से भीगीं सड़कें; कोहरे में छिपे रूमी दरवाजे का ड्रोन VIDEO

लखनऊ में आज सीजन का सबसे सर्द दिन है। रात से ही घना कोहरा छाया है। ओस की बूंदों से सड़कें भीग गई हैं। ऐसा लगा, जैसे रात में बारिश हुई हो। खिड़कियों से कोहरा अपार्टमेंट में घुस रहा है। रूमी दरवाजा भी घने कोहरे में छिप गया। ​​लखनऊ आने वाली 2 फ्लाइट्स और जाने वाली 6 फ्लाइट्स आधा घंटे से ढाई घंटे तक लेट हैं। ट्रेन-बसों पर भी असर हुआ है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के 3.15 बजे मस्कट से आने वाली सलाम एयर की फ्लाइट (0V 705) सुबह 5.30 बजे लखनऊ पहुंची। यह 2.15 घंटे लेट रही। लखनऊ से उड़ान भरने वाली और लैंडिंग करने वाली कई फ्लाइट्स को री-शेड्यूल करना पड़ा है। कोहरे की वजह से दो ट्रकों का एक्सीडेंट हो गया। ड्राइवर और क्लीनर घायल हैं। हादसा लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पासीन ढकवा गांव के पास हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बूंदाबांदी के साथ में बारिश की भी संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि आज दिन का अधिकतम तापमान 18 से 20°C और न्यूनतम 10 से 12°C के बीच रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक कोहरा बना रहेगा। लखनऊ से सटे आस पास के जिलों में मंगलवार से बूंदाबांदी के साथ में बारिश की संभावना है। ऐसे में पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से हो रहा है। लोगों को ठंड से बचने का अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *