लखनऊ में सुबह से हल्की बारिश:12KM की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं, गलन बढ़ी; अगले तीन दिन मौसम रहेगा खराब

लखनऊ में सुबह से बारिश शुरू है। मौसम विभाग ने आज शाम तक अलग अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया- बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में कमी आएगी। 12.6 किमी रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलेंगी। इससे मैदानी इलाकों में पहाड़ों जैसी गलन रहेगी। पुरवाई हवा के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। रात के तापमान में अब बढ़त दर्ज की जाएगी। लखनऊ का सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही जनवरी और फरवरी में इस बार शीतलहर के दिनों की संख्या घटेगी। सामान्य तौर पर इसमें एक महीने में तीन दिन कम हो सकते हैं। अभी आने वाले कुछ दिन कोहरे का असर बना रहेगा। तस्वीरों में देखें लखनऊ का मौसम लालबाग में रेड जोन में प्रदूषण
राजधानी लखनऊ में सुबह से प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है। शहर के 6 मॉनिटरिंग स्टेशन का औसत AQI 214 के साथ ऑरेंज श्रेणी में है। लाल बाग की स्थिति सबसे खराब है। यहां AQI रेड जोन में 353 दर्ज किया गया है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 259 और अलीगढ़ में 211 के साथ ऑरेंज श्रेणी में प्रदूषण रहा है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 168 गोमती नगर 158 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 138 के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया। अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान जेट स्ट्रीम हवाओं से पहाड़ों जैसी गलन
इस महीन में दूसरी बार मौसमी चक्रों से बदलाव हो रहा है। हवा की दिशा भी बदलेगी। इससे मौसम में बदलाव दिखाई देगा। राजस्थान, केरल तट के पास, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ-कानपुर में बारिश, 39 जिलों में अलर्ट:आगरा-मथुरा में देर रात बरसात; 45 शहरों में कोहरा; 4° के साथ अयोध्या सबसे सर्द यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। लखनऊ-कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। शनिवार देर रात सहरानपुर, आगरा, मथुरा और गाजियाबाद में भी बरसात हुई। तेज हवाएं चलीं। इससे गलन और बढ़ गई है। सुबह से 45 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई है। आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। 10 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। शनिवार को लगातार दूसरे दिन अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *