लखनऊ में सुभासपा की समीक्षा बैठक आयोजित:अरविंद राजभर बोले- अल्पसंख्यकों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले, हमारा साथ दें

लखनऊ में भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चे की समीक्षा बैठक हुई। इसमें महासचिव अरविंद राजभर ने कहा-हमारी पार्टी प्रदेश के सभी वर्ग को साथ लेकर चल रही है। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष खुर्शीद आलम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। अल्पसंख्यकों का विकास कर रहे है अरविंद राजभर ने कहा- हम लोग दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों की आवाज बना रहे हैं। मौजूदा सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। इसके माध्यम से अल्पसंख्यकों की शिक्षा, आर्थिक और राजनीतिक रूप से विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी कि सिर्फ एक ही विचारधारा है। समाज के निचले तबके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। आज उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति बेहद खराब है। समुदाय की स्थिति बेहद खराब समाजवादी और कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों ने मुसलमान का वोट लिया। मगर उनके हित में कोई काम नहीं किया। इसलिए यह समय है कि मुसलमान अपनी भविष्य को लेकर चिंता करते हुए सुहेलदेव पार्टी का साथ दें। सम्मान और अधिकार मिल रहा कार्यक्रम में खुर्शीद आलम ने कहा- सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संघर्षों से निकली है। मौजूदा समय में प्रदेश की इकलौती पार्टी है, जिसमें समाज के हर वर्ग को बराबर का सम्मान और अधिकार मिल रहा है। हितों के बारे में चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के बारे में चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा- आज पूरे प्रदेश से अल्पसंख्यक यहां आए हैं। हम सभी लोग मिलकर अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *