लखनऊ से जेद्दा जाने वाली फ्लाइट 7 घंटे लेट:कोहरे के कारण देरी से चल रहीं 20 से अधिक ट्रेनें; 16 जनवरी से बूंदाबांदी की संभावना

लखनऊ में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 400 मीटर है। न्यूनतम तापमान तड़के सुबह 9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में भी धुंध रह सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। सुबह के समय में पछुवा हवा की रफ्तार हल्की रही है। इसके चलते गलन से थोड़ी राहत रही है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पछुआ की रफ्तार दो दिन बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ अपने पीछे खाली स्थान छोड़ गया है, जिसे उत्तर पश्चिमी हवा तेजी से भरेगी। ऐसे में सतही हवा तेज हो जाएगी। इसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। हवा की रफ्तार बढ़ने से बढ़ेगी गलन
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते पछुआ गलन बढ़ा सकती है। 16 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। लखनऊ समेत इसके आसपास के जिलों में इसका असर देखा जाएगा। तस्वीरों में देखें आज का मौसम मौसम साफ होने से सामान्य से गर्म रहा तापमान
दिन में मौसम साफ होने और धूप निकलने का असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा। इसके चलते न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को धूप निकल आई। सुबह के समय में पछुवा हवा की रफ्तार हल्की रही है। दोपहर के समय में ठंड से राहत मिली।पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को खत्म हो गया। शाम के समय फिर से ठिठुरन बढ़ गई थी। ये विमान देरी से भरेंगे उड़ान लालबाग में रेड जोन में प्रदूषण
लखनऊ के लालबाग में सुबह से प्रदूषण रेड जोन में बना हुआ है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 312 के साथ बहुत खराब स्थिति में दर्ज किया गया। जबकि शहर के अन्य पांच मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 174, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज 166, गोमती नगर 136, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 128 और कुकरेल पिकनिक स्पॉट का AQI 108 रहा है। यह यलो जोन में दर्ज किया गया। ………………………..
यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में बिक रही पत्थर और केमिकल से बनी चायपत्ती:STF ने फैक्ट्री पर मारा छापा, 11000 किलो नकली चाय की पत्ती जब्त लखनऊ में STF और खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) ने नकली चाय पत्ती बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां केमिकल और सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर) मिलाकर चायपत्ती तैयार की जा रही थी। इसे बिना किसी ब्रांडेड रैपर के पैक कर लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बेचा जा रहा था। फैक्ट्री मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज में स्थित फैक्ट्री में से टीम ने 11 हजार किलो नकली चायपत्ती, सिंथेटिक कलर और सेंडस्टोन बरामद किया है। इसकी कीमत 13 लाख रुपए है। अधिकारियों ने चायपत्ती, सिंथेटिक रंग और सेंडस्टोन के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *