बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश व उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है। स्वामी विवेकानंद कॅरियर प्रकोष्ठ ने मानसिक स्वास्थ्य पर काउंसलिंग की। कॅरियर काउंसलर डॉ. अनिल पाटीदार ने विद्यार्थियों को बताया वह आवश्यकता के अनुसार अपने शिक्षक, मेंटर, परिवार या साथी सदस्यों से संवाद कायम रखें। लगातार संवाद से मानसिक तनाव में कमी आती है। डॉ. दिनेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को शासकीय मेंटल अस्पताल, टेली मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन की जानकारी दी।


