लग्जरी कारों के शोरुम पर फायरिंग का केस:चेहरे पर रुमाल,स्ट्रेचर पर डाल, गैंगस्टर कौशल चौधरी को किया पेश,2 दिन का मिला रिमांड

पंजाब के लुधियाना में बद्दोवाल इलाके में लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर एक लग्जरी कार के शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई हुई है। कौशल चौधरी को आज चेहरे पर रुमाल बांध और स्ट्रेचर पर लुधियाना कोर्ट में दाखा पुलिस लेकर आई। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। कौशल चौधरी का इस केस में कनैक्शन सामने आने के बाद मुल्लापुर दाखा पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी नवीन देसवाल और उसकी पत्नी को गुरुग्राम से एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया हुआ है। जल्द पुलिस की जांच टीम खुलासा करेगी। कौशल चौधरी का गैंगस्टर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा से क्या नाता है और जेल में बंद रहने के बावजूद कौशल की कैसे और कब-कब दोनों गैंगस्टरों से बातचीत हुई इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। 2 दिन का मिला रिमांड-DSP वरिंदर सिंह खोसा DSP वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि 10 जनवरी को रायल लग्जरी कार शोरुम के बाहर फायरिंग हुई थी। उस मामले में गैंगस्टर कौशल चौधरी को पहले 5 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अब आज उसे फिर से कोर्ट में पेश किया गया है। अब उसका दो दिन का प्रोडक्शन रिमांड मिला है। पहले भी कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी पुलिस यहां बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को लुधियाना शहरी पुलिस भी एक रियल एस्टेट कारोबारी से फिरौती मांगने के नाम पर पूछताछ के लिए पहले प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी लेकिन अभी वह मामला पुलिस से सुलझा नहीं है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मामला अभी जांच के अधीन है और मामले में अधिक जानकारी साझा करने से जांच बाधित हो सकती है। 10 जनवरी को बदमाशों ने की फायरिंग 10 जनवरी शनिवार की सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने बद्दोवाल में एक लग्जरी कार के शोरूम को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां कांच के दरवाजे और बाहर खड़ी कुछ लग्जरी कारों पर लगीं। आरोपियों ने मौके पर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम की पर्ची भी फेंकी थी। बाद में, शोरूम के मालिकों में से एक को फिरौती के लिए कॉल आया। कॉलर ने खुद को पवन शौकीन बताया और उससे 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। दाखा पुलिस ने बाद में कौशल चौधरी, पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *