लग्जरी कार से हो रही थी गांजा तस्करी,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की डिग्गी में छिपाया था 19 किलो गांजा,सारंगढ़ पुलिस ने मौके पर की धरपकड़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलीहा थाना पुलिस ने लग्जरी कार में गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा, एक स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8 लाख 14 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारायण पटेल के ढाबा के सामने एक कार में ओडिशा की ओर से गांजा लेकर कुछ संदिग्ध आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और स्विफ्ट डिजायर (CG-1BF-0857) कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में छुपाकर रखा गया 19 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपियों पुरुषोत्तम साहू (24 वर्ष) और सुरेंद्र लहरे (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जिला मुंगेली के थाना लालपुर कुधरूताल के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त सामग्री में गांजा के अलावा मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपए, और वाहन समेत कुल जब्ती 8.14 लाख रुपयए बताई गई है। सलीहा पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *